फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   panic after seeeing leopard

रात में दो तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
panic after seeeing leopard
चकदह गांव के आजाद नगर टोले पर एक विद्यालय के परिसर में एक साथ जाते तेंदुआ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
रात में दो तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

अधिक संख्या में एकत्र लोगों ने जब शोर मचाया तो जंगल की ओर चले गए दोनों तेंदुए
गत 10 अगस्त को बकरी चराने गए दस वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने मार डाला था
नौतनवां(महराजगंज)। क्षेत्र के चकदह गांव के आजाद नगर टोले के निकट बुधवार रात लगभग बारह बजे एक विद्यालय परिसर में एक साथ दो तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। रात में निगरानी में बैठे ग्रामीण, पुलिस और वन कर्मियों ने दो तेंदुओं को एक साथ देखा तो लोग घबरा गए। शोर मचाने के बाद दोनों तेंदुआ जंगल में चले गए।
गौरतलब है कि उत्तरी चौक रेंज के जंगल के समीप बसा गांव चकदह के बेलभार टोले पर बीते 10 अगस्त को बकरी चराने गए दस वर्षीय अमित यादव को तेंदुए ने मार डाला था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे बघेला नदी पार जंगल की झाड़ी में शव मिला था। तभी से ग्रामीणों में दहशत है। लोग रात में समूह में लाठी-डंडा लेकर निगरानी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, वन कर्मी भी पिंजड़े में बकरी बांधकर तेंदुआ पकड़ने में लगे हैं। लेकिन, तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार राजभर, अबरार, श्रीगणेश सहानी, अकबाल, सागर आदि ने बताया कि सभी लोग पुलिस व वनकर्मियों के साथ रात में निगरानी कर रहे थे। बुधवार रात लगभग 12 बजे दो तेंदुआ एक साथ विद्यालय परिसर में जाते हुए दिखाई दिए। पहले तो सभी लोग दो तेंदुआ देखकर घबरा गए, लेकिन अधिक संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर शोर मचाने लगे तो दोनों तेंदुआ जंगल में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि दो तेंदुआ एक साथ गांव की ओर आने की सूचना है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि दो शावक का एक साथ जाते हुए फोटो वायरल हुआ है। पिंजड़े में बकरी बांधकर वन कर्मियों को गश्त पर लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed