फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pandit Nehru, the first Prime Minister of the country, gave the message of peace to the world.

Maharajganj News: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने दुनिया को दिया शांति का संदेश

Thu, 28 May 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru, the first Prime Minister of the country, gave the message of peace to the world.
फरेंदा। देश के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनाई गई। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा के फरेंदा स्थित संपर्क कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तमाम लोगों ने प्रतिभाग किया। लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा जहां पूरी दुनिया आज आपस में लड़ने पर आमादा है, वहीं पंडित नेहरू ने अपने समय में पूरी दुनिया में शांति का संदेश दिया था। नेहरू के नेतृत्व में आजादी के बाद भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की थी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्रा ने कहा कि जब हम पंडित नेहरू को याद कर रहे हैं तो उनके द्वारा बनाए गए भाखड़ा नांगल बांध, इसरो, आईआईटी ,एम्स जैसी संस्थाओं को भी हमें याद करना चाहिए। जिसकी बुनियाद पर आज भारत खड़ा है। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता हृदय नारायण पांडेय, प्रधानाचार्य रामनिवास चौबे, पूर्व सभासद चंद्रसेन सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पीसीसी सदस्य सुजाउद्दीन, करुणेश मणि त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में पंडित नेहरू के विचार हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान शमशेर अली, बीडीसी अशोक यादव, दशरथ चौधरी रामसेवक पाल, छोटेलाल चौधरी, रामकिशोर शर्मा, प्रमोद अग्रहरी, सीताराम चौधरी, ऋषि तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed