फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayats slow in handing over community toilets to groups

समूहों को सामुदायिक शौचालय सुपुर्द करने में पंचायतें सुस्त

Sat, 29 Oct 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panchayats slow in handing over community toilets to groups
समूहों को सामुदायिक शौचालय सुपुर्द करने में पंचायतें सुस्त
विज्ञापन

- 138 सामुदायिक शौचालयों को अब तक नहीं किया गया सुपुर्द, समूह की आय को लग रहा झटका
महराजगंज। जिले में समूहों की आय बढ़ाने के लिए भले ही प्रशासनिक जिम्मेदारों ने सामुदायिक शौचालयों का संचालन उनसे कराने का निर्णय लिया है, मगर अभी भी 138 सामुदायिक शौचालय ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक सुपुर्द नहीं किया जा सका है। ग्राम पंचायतों की ओर से सुपुर्दगी में रुचि नहीं दिखाई जा रही है वहीं सुपुर्दगी के न होने से समूूूह की आय भी नहीं बढ़ पा रही है।
पंचायती राज विभाग की ओर से जिले में कुल 870 सामुुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, इसमें से 732 को जहां पूर्ण कराते हुए संबंधित ग्राम के स्वयं सहायता समूहों को सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं 138 सामुदायिक शौचालय ऐसे हैं जिन्हें समूहों को देने में ग्राम पंचायतों की ओर से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। समूहों के न दिए जाने से जहां उनकी आय नहीं बढ़ पा रही है, वहीं ग्राम पंचायतों की ओर से जिम्मेदारों की बात को भी अनसुना किया जा रहा है। ग्राम पंचायत शौचालयों को सुपुर्द करेगी भी कि नहीं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

--------------------------------
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सर्वाधिक 52 शौचालयों की सुपुर्दगी बाकी
जिले में वैसे तो कुल 138 सामुुदायिक शौचालयों को सुपुर्द किया जाना है, मगर सर्वाधिक 52 शौचालय लक्ष्मीपुर ब्लॉक के हैं। इसके साथ ही बृजमनगंज, मिठौरा व परतावल के 11-11, नौतनवां के 27, निचलौल के 8, पनियरा के 7, सदर व फरेंदा के चार-चार, सिसवां के दो तथा धानी के एक सामुदायिक शौचालयों को सुपुर्द किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
समूहों को प्रतिमाह नौ हजार रुपया देने की है व्यवस्था
सामुुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाले समूह को प्रतिमाह कर्मियों को 6000 रुपये की दर से भुगतान होता है, जबकि 3000 रुपये स्वच्छता का प्रबंध किए जाने के लिए दिए जाते हैं।

----------------------------------
ग्राम पंचायतों से जुड़े जिम्मेदार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामुदायिक शौचालय का संचालन कराएं। निर्देशों की अनदेखी करने पर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
नित्यानंद, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed