फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayat building work not completed even after three years

Maharajganj News: तीन वर्ष बाद भी पंचायत भवन का काम नहीं हुआ पूरा

Wed, 28 Aug 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building work not completed even after three years
महराजगंज। परतावल विकास खंड के पिपरा लाला गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उनके गांव में पिछले तीन वर्ष से कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं, जो हुआ भी है वह आधा-अधूरा है।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि उनके ग्राम सभा को गोरखपुर-महराजगंज मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर गंदगी का अंबार है। गांव के लोग सड़क के किनारे कचरा फेंकते हैं, जिसके निस्तारण की व्यवस्था आज तक नहीं बनाई गई। तीन वर्ष बाद भी गांव में पंचायत भवन का काम पूरा नहीं हुआ। निम्न दर्जे के सीमेंट से हो रहे निर्माण को ग्रामवासियों ने रोकवाया, लेकिन दोबारा सही तरीके से काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

पंचायत भवन की बाउंड्री बाउंड्री बनवाकर छोड़ दिया गया। खलिहान की भूमि का रकबा 67 डिस्मिल कागज में दर्ज है, लेकिन कब्जा की गई भूमि को बिना खाली कराए सिर्फ 50 डिस्मिल पर ही बाउंड्री निर्माण हुआ। गांव में दो हाईमास्ट लगना था जिसमें से एक प्राथमिक स्कूल तो दूसरा पंचायत भवन के लिए था, लेकिन एक हाईमास्ट स्कूल में लगवाने के बाद दूसरे प्रधान ने अपने घर के पास लगवा लिया। गांव में 80 स्ट्रीट लाइट लगनी थीं जिसमें से सिर्फ 47 ही लगीं। सिर्फ नौ लाइटें रोशनी फैला रही हैं, बाकी खराब पड़ी हैं। गांववासियों ने समस्या को देखते हुए स्थलीय निरीक्षण व कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मिंटू शर्मा, राकेश गौड़, गौरीशंकर, राघव गुप्ता, रविंद्र, किशोरी लाल, रमेश, रामू सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed