{"_id":"690a5a47abe56138a40a3702","slug":"panchayat-and-village-development-officer-will-now-have-online-attendance-maharajganj-news-c-206-1-go11002-163315-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी की अब लगेगी ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी की अब लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी की अब ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी। शासन से प्राप्त निर्देश क्रम में पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है इसे दिसंबर से किया जाएगा। नए निर्देश के क्रम में अब जिले के 883 ग्राम पंचायतों में तैनात 146 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी उपस्थिति को लेकर विभाग व शासन को गुमराह नहीं कर सकेंगे।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति ऑनलाइन कराने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिए हैं। इन अधिकारियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक या ऑनलाइन दर्ज होगी। जिससे किसी भी स्तर पर मनमानी या हेराफेरी की संभावना न रहने पाए। इसे ग्राम्य विकास विभाग की सहमति से लागू किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायतों में कामकाज की गति और गुणवत्ता दोनों में इजाफा होगा और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सभी अधिकारी समय से उपस्थित रहकर योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे।
दायरे में लाए जा सकते हैं पंचायत सहायक: ग्रामपंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के लिए ऑनलाइन आदेश प्रभावी होने के बाद ग्राम पंचायत सहायक भी ऑनलाइन उपस्थिति के दायरे में लाए जा सकते हैं।