{"_id":"6ecf98de4d23adb0e7403176af47e82d","slug":"padrauna-won-titles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना के नाम खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना के नाम खिताब
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सिसवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। कुशीनगर और आदर्श नगर पंचायत पडरौना के बीच खेले गए मैच में पडरौना की टीम ने चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
कुशीनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आकाश 29, आदित्य 20, अत्रिमुनि 17 और गोविन्द के 10 रनों की बदौलत कुशीनगर टीम 20 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पडरौना की टीम से मुलायम, जितेन्द्र व युवराज ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम के मोहित 26, रमेश और मुलायम 12-12 रनों का योगदान दिया। क17वें ओवर में ही छह विकेट गंवाकर 108 रन बनाकर खिताब पर कब्जा किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पडरौना के खिलाड़ी मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुशीनगर टीम के कप्तान आकाश राव को मोहम्मद फजल के तरफ से मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि निचलौल नगर पंचायत की अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ अरुण जायसवाल रहे। सिसवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज केशरी, हरिशंकर उर्फ विक्की सिंह, अनूप जायसवाल, संजय चौरसिया, प्रदीप सिंह, मुहम्मद फजल, सत्यम सिंह, नवीन सिंह, धनंजय दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।