फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pack of dogs attacks sheep; 120 dead, 85 injured.

Maharajganj News: कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर किया हमला, 120 की मौत, 85 घायल

Wed, 12 Aug 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pack of dogs attacks sheep; 120 dead, 85 injured.
पशुपालक लाठियां भांजते रहे, फिर भी नहीं बचा सके भेड़ों की जान
विज्ञापन


भगदड़ में कई भेड़ें एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर दब गईं, अधिकांश भेड़ें थीं गर्भवती
कैंपियरगंज के रिगौली बंधे के पास सोमवार रात हुआ हमला, सरकारी मदद के इंतजार में पीड़ित
फरेंदा निवासी पूर्णवासी की 300 भेड़ों के साथ चार दिनों से रिगौली बंधे के किनारे ठहरे थे चरवाहे
कैंपियरगंज/महराजगंज। आवारा कुत्तों के झुंड ने कैंपियरगंज क्षेत्र के रिगौली बंधे के किनारे मंगलवार तड़के करीब तीन बजे 300 भेड़ों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से झुंड में भगदड़ मच गई। कुत्तों के नोंचने और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने से दबकर करीब 120 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 85 घायल हैं। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में भी दहशत है और उन्होंने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

महराजगंज के फरेंदा निवासी पूर्णवासी की 300 भेड़ों के साथ चरवाहे चार दिनों से रिगौली बंधे के किनारे ठहरे थे। सोमवार रात बूंदाबांदी के दौरान चरवाहे भेड़ों को लेकर पास के खाली मकान में चले गए। दो चरवाहे भेड़ों की रखवाली के लिए वहीं रुक गए लेकिन रात में उनकी आंख लग गई।
विज्ञापन

इसी दौरान राप्ती नदी किनारे स्थित श्मशान घाट की ओर से आठ-दस कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और भेड़ों पर टूट पड़ा। चरवाहों ने लाठियां भांजकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की लेकिन तब तक झुंड में अफरातफरी मच चुकी थी। कुत्तों से बचने की कोशिश में कई भेड़ें एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं और दब गईं। कुछ भेड़ों को कुत्ते नोचकर मारने के बाद उठा ले गए। बाद में ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर मृत भेड़ों को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी और मुकेश साहनी मौके पर पहुंचे और घायल भेड़ों का उपचार किया। दोपहर करीब एक बजे पशु चिकित्सक की निगरानी में मृत भेड़ों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। डॉ. राकेश द्विवेदी के अनुसार, करीब 120 भेड़ों की मौत हुई है। इनमें कुछ की मौत भगदड़ में दबने और कुछ की कुत्तों के हमले में हुई। मृत भेड़ों में 40 से अधिक गर्भवती थीं।


ग्रामीणों के अनुसार, करमैनी घाट के पास श्मशान घाट के आसपास लंबे समय से कुत्तों के झुंड सक्रिय हैं। आरोप है कि ये रिगौली, भैंसला और बेलौहा क्षेत्र में पहले भी बकरियों और दुधारू पशुओं पर हमला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते कुत्तों के आतंक पर रोक नहीं लगी तो बच्चों और लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।
वर्जन
घटना दुखद है। मामले की जांच कराई जाएगी और प्रशासन व शासन स्तर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

- आलोक रंजन सिंह, एसडीएम कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed