फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Overloaded tempo overturns due to collision with car, 11 passengers injured

Maharajganj News: कार की टक्कर से ओवरलोड टेंपो पलटा, 11 यात्री घायल

Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Overloaded tempo overturns due to collision with car, 11 passengers injured
कम चोट लगने के कारण सभी को घर भेजा गया, घायल यात्री की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली। कोतवाली के पास नौतनवा से सोनौली के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक टेंपों हाइवे पर ही पलट गया। गनीमत रही कि यात्रियों को हल्की चोटें आईं। डॉक्टराें ने इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया। नौतनवा निवासी शनि चौरसिया की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोनौली की तरफ जा रही एक कार की हल्की सी ठोकर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो पलट गया। टेंपो में चालक समेत 11 यात्री सवार थे। एक यात्री को कंधे में चोट लगी है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट लगी है। उनको दवा देकर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। घटना सुबह 10 बजे की है। नौतनवा से तेज गति से यात्रियों को भरकर सोनौली के लिए टेंपो जा रहा था। लोगों के अनुसार टेंपो पलटने के बाद ऐसा लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है, लेकिन गनीमत रही कि यात्रियों को कम चोटें लगी थी। घटना के बाद सभी किसी तरह से नौतनवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज कर घर भेज दिया। एक यात्री शनि चौरसिया निवासी नौतनवा के कंधे में चोट लगी है। उनकी जिसकी शिकायत के बाद सोनौली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाल के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि यात्रियों को हल्की चोट लगी थी। उपचार के बाद सभी लोग अपने घर रवाना हो गए। नौतनवा निवासी शनि चौरसिया की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed