फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Over 100 youth were honored by a youth group in Rupandehi, Nepal.

Maharajganj News: 'युवा समूह' ने 100 से अधिक युवाओं को किया गया सम्मनित, जानिए कैसे बनाई अपनी पहचान

Sun, 28 Dec 2025 05:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 05:21 PM IST
सार

भैरहवा के होटल में आयोजित नेपाल रुपनदेही युवा हीरोज अवार्ड कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 100 से अधिक युवाओं को स्मृतिचिन्द देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आनन्द गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के युवा विदेश में जा रहे है। देश मे पर्याप्त अवसर है।

विज्ञापन
Over 100 youth were honored by a youth group in Rupandehi, Nepal.
सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रूपनदेही जिले के भैरहवा में लुम्बनी प्रदेश के युवाओं को नेपाल रूपनदेही युवा समूह द्वारा नेपाल हीरोज पब्जिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों ने युवा समूह की जमकर सराहना की। भैरहवा के होटल में आयोजित नेपाल रुपनदेही युवा हीरोज अवार्ड कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 100 से अधिक युवाओं को स्मृतिचिन्द देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आनन्द गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के युवा विदेश में जा रहे है। देश मे पर्याप्त अवसर है। इस अवसर के बीच हमारे बीच ऐसे कई युवा है जो देश समाज और जिले का नाम रोशन कर रहे है। इसके साथ ही कुछ ऐसे युवा है जो इसी जिले में उद्योग ,गृह उधोग लगा कर बहुत लोगों को रोजगार के अवसर दिए है।
विज्ञापन


जिले के बहुत ऐसे युवा है जो राजनीति, खेल और संगीत के माध्यम से ख्याति पाई है। संचालक विशाल गुप्ता ने कहा कि समूह का उद्देश्य ऐसे युवाओं को सामने लाना है जो समाज और देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख अतिथि पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र पौडेल ने कहा कि 10 वर्ष बाद आज एक मुकाम हासिल करने में कामयाबी पाई है। आज देश को युवाओं की जरूरत है। जन्मभूमि, कर्म भूमि यही है। देश को आगे बढ़ने में युवा अधिक भूमिका निभा सकते है। कृषि भी एक अच्छा अवसर है। इस मौके सन्दीप मौर्या, मेयर विद्या प्रसाद यादव, विकास रायमाझी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed