फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outbreak of seasonal fever due to change in weather

Maharajganj News: मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बुखार का प्रकोप

Mon, 07 Oct 2024 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Oct 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of seasonal fever due to change in weather
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। एक माह पहले 40 से 50 मरीज इस समस्या से पीड़ित थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 150 से 200 हो गई है। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण यह समस्या बढ़ी है। डॉक्टर इलाज के साथ बचाव का उपाय भी सुझा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 953 मरीज देखे गए। बुखार के लगभग 200 मरीजों की खून जांच भी हुई, लेकिन किसी में भी मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। सभी रोगियों में मौसमी बुखार के लक्षण पाए गए। एक माह पहले तक बुखार पीड़ितों की संख्या 40 से 50 हुआ करती थी जो अब बढ़ी गई है। रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण दूसरे दिन सोमवार को जबरदस्त भीड़ रही। पर्ची काउंटर पर भीड़ की अधिकता के चलते लोगों को लाइन में लगना पड़ा। चिकित्सकों ने भी बुखार की समस्या से ग्रसित मरीजों को सबसे पहले खून जांच की सलाह दी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही दवाओं की जानकारी।
विज्ञापन

बुखार के साथ गले में दर्द व सूखी-खांसी की समस्या वाले मरीजों को गर्म पानी से गरारा करने की भी सलाह दी। डाक्टरों को दिखाने के बाद बताई दवा लेने के लिए भी मरीजों को भीड़ की अधिकता के कारण इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा कि एक दिन की छुट्टी होने के कारण भीड़ की थोड़ी अधिकता रही। इस समय दिन में गर्मी व भोर के समय मौसम कुछ ठंडा हो रहा है। मौसम के चलते ही मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी के मरीज बढ़े हैं। सभी को सावधानी बरतने के साथ दवा प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed