{"_id":"64779efa5fa6a15bcd059cd6","slug":"out-of-town-for-a-day-maharajganj-news-c-7-1-188706-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक दिन के लिए गांव से बाहर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक दिन के लिए गांव से बाहर रहे लोग
Thu, 01 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
भिटौली। ग्राम पंचायत गंगराई के टोला झुंगवा में ग्रामीणों ने गांव की रक्षा व सुरक्षा के लिए सूर्योदय से पहले गांव को छोड़कर खुले आसमान के नीचे विशेष पूजा-अर्चना की। हर तीसरे वर्ष झुंगवा टोले के ग्रामीण पशु-पक्षियों व लोगों की रक्षा व सुरक्षा के लिए मई महीने में एक दिन के लिए सूर्योदय से पहले गांव को छोड़ देते हैं।
इस दिन गांव के बाहर खुले आसमान के नीचे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय विशेष पूजा-अर्चना के बाद गांव में प्रवेश करते हैं। ग्रामीण रमाशंकर चौधरी, महेंद्र साहनी, रामसितारे, राधेश्याम, रामप्यारे, चंद्रिका, सतीश नारायण, रामबचन ने बताया कि यह विशेष पूजा कई पीड़ियों से चली आ रही है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस पूजा से देवी-देवता खुश रहते हैं और गांव की रक्षा करते हैं। संवाद