{"_id":"6828e5f91e0dfba3b3074f65","slug":"ots-portal-is-currently-active-it-may-close-anytime-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149374-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओटीएस पोर्टल वर्तमान में सक्रिय, कभी भी हो सकता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओटीएस पोर्टल वर्तमान में सक्रिय, कभी भी हो सकता बंद
Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकृत उपभोक्ताओं को अब भी बकाया जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है। यह योजना 16 दिसंबर 2024 से लागू की गई थी।
इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज में भारी छूट प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले के हजारों उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 प्रतिशत बकाया राशि जमा कर पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया है।
अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को अभी भी शेष बकाया राशि जमा कर योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले के विद्युत वितरण खंड-प्रथम महराजगंज के 22,895 उपभोक्ताओं पर 7.34 करोड़ रुपये, निचलौल खंड के 13,594 उपभोक्ताओं पर 4.38 करोड़ रुपये, द्वितीय खंड आनंदनगर के 16,522 उपभोक्ताओं पर 4.85 करोड़ रुपये और नौतनवां खंड के 10,374 उपभोक्ताओं पर 2.92 करोड़ रुपये की बकाया राशि लंबित है।
विज्ञापन
उपभोक्ता अपनी बकाया राशि का भुगतान संबंधित खंड कार्यालयों, उपखंड कार्यालयों, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों, विद्युत सखी और फिनटेक एजेंसियों जैसे मेसर्स सरल ई-कॉमर्स, सहज रिटेल, व्याम टेक और बीएलएस के माध्यम से कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ओटीएस पोर्टल वर्तमान में सक्रिय है, लेकिन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी समय मुख्यालय स्तर से बंद किया जा सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अंतिम अवसर को गंवाए बिना शीघ्र शेष बकाया राशि का भुगतान कर सरचार्ज में छूट का लाभ उठाएं।