फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Organize camps to increase the number of voters

Maharajganj News: मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए लगाएं शिविर

Sat, 11 Nov 2023 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Organize camps to increase the number of voters
विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में बोले जिलाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विद्यालयों पर मतदाता शिविर लगवाया जाए। पुरुषों की तुलना में जिले में महिला मतदाताओं की औसत कम है, ऐसे में उसे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया जाए। जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उन्हें भी मतदाता बनाया जाए।
ये बातें जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर, जिम, स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, डायट व कोचिंग सेंटर में भी संपर्क स्थापित करते हुएउ वंचित व पात्रता रखने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया जाए। सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वे भी बूथों पर पहुंचकर बूथ लेवल आफिसर के कार्यों पर नजर रखें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

बीएलओ भी घर-घर मतदाता बनाने के लिए लोगों से संवाद करें। जो मृतक हैं उनका नाम सूची से हटा दिया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
जिले में 15 को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस
लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि एक घंटे के कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की ओर से जनजातीय लोगों के विकास के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा होगी। जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्थाओं के सम्मान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व अतिथियों का संबोधन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed