फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Open border poses a challenge for security agencies, infiltration increases

Maharajganj News: खुली सीमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए बनी चुनौती, बढ़ी घुसपैठ

Tue, 06 Aug 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Open border poses a challenge for security agencies, infiltration increases
महराजगंज। खुली सीमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गई है। खुली सीमा का फायदा उठाते हुए आए दिन विदेशी नागरिक घुसपैठ करते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के चौकसी के चलते पकड़े भी जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को एसएसबी जवानों ने दो चाइनीज नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश के दौरान गिरफ्तार किया और बॉर्डर पार कराने वाले तिब्बती शरणार्थी को भी पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन


भारत नेपाल की खुली सीमा से विदेशी अक्सर घुसपैठ करते हैं। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से पकड़े जाते हैं, तो इनके बारे में पता चलता है। सालभर में कई बार विदेशी सीमा पर पकड़े जा चुके हैं। मई में जर्मनी नागरिक तोवियस मेकिसमिलन रेहन पगडंडियों के रास्ते नेपाल जा रहा था जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले 26 जून को एसएसबी 66 वाहिनी ने भारत नेपाल सीमा के पगडंडियों ग्राम गंवरिया के डंडापुल के निकट निर्माणाधीन आईसीपी के तरफ जाने वाले रास्ते पर चीन की महिला को गिरफ्तार किया था।

पगडंडियों के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर गई थी। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कई सिओहोंग उर्फ हेलेन निवासी सियाह रोड एरिया सीमिंग सिटी सियामें प्रोविंस फुजियान चाइना बताया था।


सीमा पर विदेशी नागरिकों की घुसपैठ पगडंडियों के रास्ते बढ़ी है। अंधेरे और सुबह में विदेशी नागरिक भारत और नेपाल में घुसपैठ करते हैं। बीते वर्ष अगस्त महीने में दो विदेशी महिलाएं अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के दौरान गिरफ्तार किए गए थे, जिसमें एक उब्जेकिस्तान और एक अमेरिकी महिला शामिल है। जो इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध ढंग से घुसने का प्रयास कर रहीं थीं।

अपर पुलिस आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सख्त पहरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed