फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Only 17 units of blood in a blood vessel with a capacity of 500 units.

Maharajganj News: 500 यूनिट की क्षमता वाले रक्तकोष में महज 17 यूनिट रक्त

Tue, 20 Feb 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Only 17 units of blood in a blood vessel with a capacity of 500 units.
जिला अस्पताल परिसर में बना ब्लड बैंक
महराजगंज। ब्लड बैंक की 500 यूनिट की क्षमता है, लेकिन इस समय मात्र 17 यूनिट ही रक्त बचा रहे है। ऐसे में अगर ब्लड की जरूरत पड़ जाए तो मिलना मुश्किल है। ब्लड बैंक की ओर से डोनर ग्रुप में लगातार अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, रक्तकोष में ओ-पॉजिटीव, एबी-पॉजिटिव, ए-निगेटिव, बी-निगेटिव, ओ-निगेटिव व एबी-निगेटिव ग्रुप का खून नहीं है। इस समय ब्लड बैंक में ए-पॉजिटिव के नौ, बी पॉजिटिव के सात, एबी पॉजिटीव का एक यूनिट ही ब्लड बचा है। रक्त की कमी होने के पीछे जिम्मेदारों का कहना है कि रक्त लेने वाले लेते तो हैं, लेकिन डोनर कम हैं। इसलिए भरपूर मात्रा में रक्तकोष में रक्त एकत्र नहीं हो पा रहा है। मौजूदा समय में रक्तकोष में रक्त की कमी हो गई है। बीते माह जनवरी की बात करें तो 23 यूनिट रक्त था, लेकिन इस माह कम हो गया।
विज्ञापन

रक्तदान नहीं हुआ तो समस्या बढ़ सकती है। डोनर ग्रुप में संदेश के जरिए रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्तदान के लिए शिविर लगाने की व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठन व स्कूल कॉलेज से संपर्क किया जा रहा है। ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत रंजन ने बताया कि रक्त की कमी को दूर करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। संबंधित कर्मियों की ओर से इस दिशा में तेजी से काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अर्जुन प्रसाद भार्गव ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं, स्वैच्छिक रक्तदाताओं समेत अन्य संगठन से कर्मी संपर्क कर रहे हैं। आने वाले दिनों में रक्त की कमी को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed