फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Online license: Crackdown on brokers, applicants start failing

ऑनलाइन लाइसेंस : दलालों पर कसा शिकंजा, फेल होने लगे आवेदक

Sat, 03 Aug 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Online license: Crackdown on brokers, applicants start failing
महराजगंज। डीएम के निर्देश पर पिछले दिनों एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर दलालों पर शिकंजा कसा गया, जिससे कार्यालय दलाल मुक्त होने लगा है। अब लोग लाइसेंस की प्रक्रिया में तेजी से फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले तो जहां से ऑनलाइन आवेदन करते थे। वही पूरी जिम्मेदारी लेकर लाइसेंस बनवा देता था, लेकिन अब कर्मी फाइलों में कमियां निकाल रहे हैं। 20 से 31 जुलाई तक 67 आवेदन कमियों के कारण निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में हुई छापेमारी व बाहरी लोगों का दखल रुकने से अब लोगों के आवेदन निरस्त भी किए जाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पहले वह खुद ही कार्यालय के बाहर बनी दुकानों में जाते थे और वह शुल्क लेकर लाइसेंस देने तक का पूरा ठेका ले लेते थे। इसके बाद लाइसेंस मिल जाता था। लोगों को किसी भी कागजी कार्रवाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पहले वाहन चलाने ट्रैक तक नहीं जाना पड़ता था, लेकिन महज 11 दिन में ही 27 आवेदक वाहन चलाने के टेस्ट में फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं। कई बार गैरहाजिर होने की वजह से भी लाइसेंस जारी नहीं हो पाता। लाइसेंस देने से पहले परीक्षा ली जाती है। इसमें कई बार अभ्यर्थी फेल हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी पुन: परीक्षा होती है। परिसर के बाहर की दुकानों को हटाने का आदेश दिया जा चुका है जिससे किसी बाहरी का दखल न रहने पाए।
-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed