फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Online application for admission in D.El.Ed from November 24

Maharajganj News: डीएलएड में प्रवेश के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission in D.El.Ed from November 24
डायट सहित जिले के निजी कॉलेजों में है 1,450 सीट
विज्ञापन

16 दिसम्बर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे आवेदक
महराजगंज। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 के प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियामक अधिकारी का आदेश पत्र डायट प्राचार्य ने जिले में प्रभावी किया है।
जनपद में शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के साथ साथ निजी कालेजों को मिलाकर कुल 1450 सीटें हैं। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से करने होंगे। डायट के अलावा निजी कालेजों में तय सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद फाइनल सेव करने से पहले अंकित प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। साथ ही पूर्ण आवेदन का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन

वर्जन.....
डीएलएड परीक्षा नियामक अधिकारी प्रयागराज अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पत्र जारी कर 24 नवंबर से ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अनुमति दी है। जिले की तय सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, डायट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed