फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one West Bengal person arrested with 11 lakh Nepali Currency

नेपाली रुपये के साथ भारतीय गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
one West Bengal person arrested with 11 lakh Nepali Currency
11 लाख नेपाली मुद्रा के साथ पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में काठमांडू जा रहे एक भारतीय नागरिक के पास से नेपाल पुलिस ने जांच के दौरान 11 लाख नेपाली मुद्रा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास पैसे की लेनदेन के कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस डीएसपी धाधींग पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि बुधवार की शाम काठमांडू जाने वाली बसों की जांच की जा रही थी। इस दौरान नारायण घाट के आगे बस में सवार एक युवक की जांच में उसके पास 11 लाख रुपये नेपाली मुद्रा जब्त की गई। मौके पर आरोपी युवक ने पैसे से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ में उसने अपना नाम शोविक अदक निवासी हाबड़ा पश्चिम बंगाल बताया। मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

तीन हजार किलो विदेशी मटर जब्त, दो लोग गिरफ्तार
सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले के मर्चवार में पुलिस ने भारत भेजी जा रही विदेशी मटर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर बुटवल राजस्व अनुसंधान कार्यालय को सौंप दिया है। पुलिस डीएसपी भैरहवां सत्यनारायण थापा ने बताया कि 3000 किलो विदेशी मटर के साथ हरिशंकर यादव और राम रतन यादव निवासी मर्चवार को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी नेपाली जीप से मर्चवार के दो मुहाना घाट ले जाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed