{"_id":"64ef9dae27c8f1523b0d98c5","slug":"one-side-in-the-mood-for-reconciliation-and-the-other-in-a-fight-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4829-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक पक्ष सुलह-समझौता तो दूसरा आरपार की लड़ाई के मूड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक पक्ष सुलह-समझौता तो दूसरा आरपार की लड़ाई के मूड में
विज्ञापन
दूसरे पक्ष को उम्मीद है कि मामला साथ बैठकर मामला सुलझ जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक पक्ष आर-पार की लड़ाई के मूड में है तो दूसरे पक्ष को उम्मीद है कि मामला सुलझ जाएगा। पुलिस भी जांच पड़ताल के नाम पर मामले को लंबा खींच रही है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर अभद्र भाषा, मारपीट तथा अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चौक थाने में तहरीर दी थी। पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे सभासद अजय कुमार दो अन्य लोगों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के कमरे में बैठे थे। उसी वक्त सभासद पवन वर्मा तथा श्रीराम गुप्ता भी कार्यालय के उस कमरे में पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। नाराज सभासद पवन वर्मा, श्रीराम गुप्ता ने चौक पुलिस को बुला कर तहरीर दे दी। वहीं, दूसरे पक्ष के हरिकेश पटेल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पहले पक्ष पर विवाद करने का आरोप लगाया।
सभासद पवन वर्मा ने बताया कि आए दिन सभासदों का एक गुट हम लोगों का अपमान करता है। अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में आकर माहौल खराब करने की कोशिश करता है, लेकिन अब इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहरीर के आधार पर अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो लड़ाई आगे तक जारी रहेगी। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांच पड़ताल के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरे पक्ष के सभासद हरिकेश पटेल का कहना है कि मामला सभासदों के बीच का है। दोनों पक्षों को एक साथ बैठकर मामले को सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विवाद के बाद लग गया सीसीटीवी कैमरा
चौक नगर पंचायत के लिए करोड़ों रुपये के लागत से भवन बन कर तैयार हुआ है। सभी कमरों में टाइल्स, मार्बल्स, आधुनिक शौचालय, तथा छत और दीवाल में पैनल लगाए गए हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से विभाग सीसीटीवी कैमरा लगाना भूल गया। विवाद के बाद सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वाले के खिलाफ नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाही नहीं की गई है।