{"_id":"64e505786ac9ee5ae508f454","slug":"one-nomination-for-the-post-of-area-panchayat-member-and-30-nominations-for-the-post-of-village-member-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-4354-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर एक व ग्राम सदस्य पद पर हुए 30 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर एक व ग्राम सदस्य पद पर हुए 30 नामांकन
विज्ञापन
- जिले में रिक्त पड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम सदस्य पद के 41 सीटों पर होना है उपचुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पंचायत उपचुनाव के तहत जिले में रिक्त पड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक व ग्राम सदस्य पद के 41 सीटों पर मंगलवार को हुए नामांकन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर एक व ग्राम सदस्य पद पर 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अभी भी ग्राम सदस्य पद के 11 सीटों पर किसी ने नामांकन नहीं किया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि घुघली ब्लॉक में रिक्त पड़े एक क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। वहीं फरेंदा में एक, परतावल व मिठौरा में दो-दो, सिसवां व पनियरा में चार-चार, घुघली व बृजमनगंज में तीन-तीन, सदर में पांच व निचलौल में छह उम्मीदवारों ने ग्राम सदस्य पद पर नामांकन किया है। परतावल में पांच, मिठौरा में एक, सिसवां में चार व निचलौल में एक ग्राम सदस्य पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। सभी नौ ब्लॉकों में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 बजे से की जाएगी।