{"_id":"65db9d45d6ba2ca99d089a86","slug":"one-lakh-vehicles-running-on-the-road-without-high-security-number-plates-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116568-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के एक लाख वाहन दौड़ रहे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के एक लाख वाहन दौड़ रहे सड़क पर
Mon, 26 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश हैं। इसके बाद भी जिले में एक लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। जिले में कुल 3,67,356 सक्रिय संचालित वाहन हैं। इसमें करीब 1,60,106 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा चुके हैं। करीब 40 से अधिक वाहन कट चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों विभाग की ओर से लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसके बाद संचालक अपने वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगा रहे हैं। संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि वाहन चालक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लें। सड़क पर वाहन चलाते समय किसी प्रकार से नियमों की अनदेखी न करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। पहली बार बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़े जाने पर 5000 रुपये, दूसरी बार में 10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
एआरटीओ विनय कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में बाइक पर तीन सवारी न चलें। वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के बाइक का संचालन न करें। सड़कों पर जांच तेजी से की जा रही है। नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने पर चालान किया जाता है।