फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed, another injured in collision between two bikes

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
One killed, another injured in collision between two bikes
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत संपतिहा-अड्डा पीडब्ल्यूडी मार्ग के मुडेहरा मोड पर बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक का रतनपुर सीएचसी में उपचार चल रहा है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव गजरहीं निवासी साहिल चौहान (36) संपतिहां बरम स्थान के निकट श्मशान घाट से गांव की महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बुलेट से घर लौट रहे थे। उनके पीछे गांव के ही राजेश चौहान (32) बैठे थे। वहीं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर के निकटवर्ती गांव बड़हरी निवासी शहजाद नौतनवा थानांतर्गत बैरवा जंगल गांव में अपनी रिश्तेदारी अपाची बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुड़ेहरा गांव के निकट मोड़ पर दोनों बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें साहिल मौके पर ही बेहोश हो गए। उनके मुंह, कान से रक्तस्राव होने लगा। पीछे बैठे राजेश को मामूली चोट लगी, जबकि अपाची सवार शहजाद के सिर में चोट लगी है और हाथ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपतिहा चौकी इंचार्ज जयहिंद के अनुसार, सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचा गया। शहजाद को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि साहिल की गंभीर स्थिति देखकर परिजन निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। --

एक माह पहले मुंबई से घर आए थे साहिल
अड्डा बाजार। शाहिल चौहान की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। पिता परशुराम मां, बच्चे, बहने, पूरा परिवार दहाड़े मारकर रो रहा था, जबकि पत्नी गुड़िया, भाई सूरज, बहनोई घायल शाहिल को लेकर साथ गोरखपुर गई थी। तीन शादीशुदा बहनों के अलावा शाहिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सभी की शादी हो चुकी है। दो बेटे अंकित (10) और रवि (07) हैं। नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह सूचना पाकर तत्काल साहिल के घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। फ्लाइट से आज ही जाना था। मित्र दुर्गेश विश्वकर्मा ने बताया दो साल तक सऊदी में रहकर वहां से लौटने के बाद शाहिल साल भर से मुंबई मे रोजी कमाने लगे थे। एक महीना पूर्व मुंबई से घर आए थे। मंगलवार को मुंबई जा रहे थे। आज शाम को उन्हें फ्लाइट से मुंबई जाना था। घर पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही दुर्घटना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed