{"_id":"60cf7fe78ebc3ebb9325c7b0","slug":"one-died-of-corona-one-found-infected-maharajganj-news-gkp3988568109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित मिला
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित मिला
महराजगंज। कोरोना संक्रमित मिलने की संख्या लगातार घट रही है। रविवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या प्रतिदिन घट रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 12337 केस मिल चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12156 है। होम आइसोलेसन में 39 मरीज हैं। 45 सक्रिय केस हैं। मरने वालों की संख्या 134 हो चुकी है। महिला अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं। रविवार को 1405 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 617231 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1522 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना के गंभीर मरीज अब नहीं मिल रहे हैं, यही कारण है कि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या घट गई है। बचाव के प्रति लोगों को सचेत रहना होगा। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठीत टीम जिले में निर्धारित स्थानों पर लोगों की जांच करने में जुटी है।