{"_id":"62d9a46432a83c124b4ca1e4","slug":"one-died-in-accident-maharajganj-news-gkp4444990107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक की मौत
विज्ञापन

घुघली। क्षेत्र के बेलवा तिवारी गांव के पास बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे बाइक से भुवना निवासी सत्यनारायण यादव (55) एवं वीरेंद्र सहानी घुघली जा रहे थे। सामने से बोदरवार गांव के नन्हे एवं छट्ठू बाइक से आ रहे थे। बेलवा तिवारी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। सत्यनारायण और वीरेंद्र गंभीर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवकों को हल्की चोट लगी। घायलों को सीएचसी घुघली लाया गया। यहां से जांच के बाद सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया गया। वीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद