{"_id":"6154a35c8ebc3e656d1a3180","slug":"one-day-traffic-inspecter-made-10th-students-ankita-maharajganj-news-gkp4111082111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी की छात्रा ने एक दिन संभाला यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी की छात्रा ने एक दिन संभाला यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
एक दिन की यातायात निरीक्षक बनीं 10वीं की अंकिता
महराजगंज। ‘मिशन शक्ति’ के तहत बेटियों के आत्मबल को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। बुधवार को शहर में एक दिन के लिए यातायात व्यवस्था की कमान पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा अंकिता सिंह के हवाले रही। वह एनसीसी कैडेट भी हैं।
छात्रा अंकिता को एक दिन के लिए यातायात निरीक्षक बनाकर पुलिस की कार्य प्रणाली को समझाया गया। शहर में जाम लगने पर यातायात पुलिस किस तरह से बेहतर ढंग से कार्य करते हुए समस्या दूर करती है। इसके बारे में अंकिता ने जानकारी हासिल की। वहीं, वाहनों की जांच-पड़ताल भी की। इस दौरान सक्सेना चौक पर पहुंचे एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें अवसर दिया जा रहा है। ‘मिशन शक्ति’ के तहत विविध आयोजन के माध्यम से उन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया जाता है। एक दिन के लिए यातायात निरीक्षक बनाकर यातायात व्यवस्था का संचालन छात्रा से कराया गया। हेलमेट लगाने वालों को एसपी ने चाकलेट देकर उत्साहवर्धन किया। एक दिन के लिए यातायात निरीक्षक बनी अंकिता सिंह ने बताया कि शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस कैसे कार्य करती है, यह जानने का अवसर मिला। वहीं, बगैर हेलमेट आने जाने वालों को समझाने के साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नियम का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक जयनारायण यादव, सदर कोतवाल मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।