फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One byker Younman died in accident

ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 01 Jul 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
One byker Younman died in accident
ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीथान चौराहे के निकट बृहस्पतिवार सुबह एक ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक नौतनवां के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा निवासी अनिल यादव (25) एक कंपनी में सामान पहुंचाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बाइक लेकर किसी का सामान पहुंचाने के लिए वह नौतनवां स्थित अपने ऑफिस से कोल्हुई की तरफ कहीं जा रहे थे। अभी वह चंडीथान चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि आगे चल रही एक टेंपो ने सवारी उतारने के लिए ब्रेक लगा दिया जिससे वह एकाएक अनियंत्रित होकर टेंपो में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संपतिहा चौकी प्रभारी गंगाराम यादव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed