{"_id":"66c0c04a639db0aafd0643c6","slug":"one-arrested-with-stolen-tractor-two-ran-away-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129195-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार, दो भागे
Sat, 17 Aug 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने कटहरा जंगल से चोरी की ट्रैक्टर के साथ कुशीनगर के बरसैना निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो चोरी की ट्रैक्टर कब्जे में ले ली है।
बरवा विद्यापति गांव निवासी अनूप कुमार गुप्ता की ट्रैक्टर सात अगस्त की रात दरवाजे से चोरी हो गई थी। उनकी तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। बरामदगी के लिए पुलिस के साथ स्वाट टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर रात कटहरा जंगल से हरिकेश चौहान निवासी बरसैना, कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पूछताछ में उसने अपने साथियों का नाम पप्पू निवासी रामपुर माफी, कुशीनगर, दीपक गुप्ता सोनबरसा, चौरीचौरा बताया। मौके से पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद किया। टीम में एसआई सूरज यादव, जयप्रकाश, अमरेज यादव, एसआई योगेश कुमार सिंह एसओजी प्रभारी, कुतुबुद्दीन, शैलेंद्र, रामअशीष यादव, मनीष पटेल, राजू यादव शामिल रहे। संवाद