फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with smack and stolen bike

स्मैक और चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
One arrested with smack and stolen bike
स्मैक और चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली। वाहन चेकिंग के दौरान सोनौली पुलिस ने चोरी की बाइक और स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सोनौली कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
सोनौली कोतवाल संजय सिंह शनिवार दोपहर गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोधहरा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सोनौली से नौतनवां जा रहे एक बाइक सवार को रोककर वाहन की जांच की गई तो बाइक पर एक स्कूटर का नंबर पाया गया। इसके बाद युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 26 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल वर्मा निवासी मधुबन नगर नौतनवां बताया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपित अपराधी किस्म का है। 2016 से 2019 के बीच लूट, आबकारी और एनडीपीएस के मामले में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed