फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with 1000 kg bananas loaded on Magic

Maharajganj News: मैजिक पर लदे एक हजार किलो केला के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 1000 kg bananas loaded on Magic
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव के पास सोमवार को मैजिक पर लदे एक हजार किलो केला के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग नौतनवा व एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कस्टम अधीक्षक नौतनवा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसबी खनुआ के जवानों के साथ खनुआ गांव के पास पगडंडी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच नौतनवा की तरफ से एक टाटा मैजिक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

रोककर तलाशी ली गई तो एक हजार किलो कच्चा केला बरामद हुआ। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम संदीप मद्धेशिया निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर 25 नौतनवा बताया। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि केले की मांग नेपाल में है। केले को वहां पहुंचाने पर काफी मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed