फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the last day, there was a lot of brainstorming to use up the budget, 14 crores were surrendered

Maharajganj News: अंतिम दिन बजट खपाने की माथापच्ची, 14 करोड़ सरेंडर

Tue, 01 Apr 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
On the last day, there was a lot of brainstorming to use up the budget, 14 crores were surrendered
सीएमओ कार्यालय में काम करते कर्मचारी।  
महराजगंज। आज से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट कुछ विभाग खर्च ही नहीं कर सके। वहीं कुछ विभाग ऐसे भी थे जिनका बजट काफी पहले समाप्त हो गया था और यह दोबारा बजट का डिमांड भेजकर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

अंतिम दिन करीब 14 करोड़ वापस कर दिए गए। संबंधित विभाग की ओर से इस रकम को खर्च नहीं किया जा सका। मंगलवार को समय सुबह 11 बजे समाज कल्याण विभाग में कम्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार, अजय भारद्वाज अपना काम निपटा रहे थे। प्रधान सहायक मुकेश ने बताया कि वृद्धा पेंशन भेजकर संपूर्ण बजट उपयोग कर लिया जाएगा। सोमवार को करीब तीन करोड़ के आसपास पेंशन भेजा गया। सुबह 11:30 बजे सीएमओ कार्यालय में एकाउंटेंट विजय कुमार और हरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब एक करोड़ के आसपास भुगतान दो दिन में किया गया। व्यय का हिसाब चार बजे तक लगाकर शेष धनराशि सेरेंंडर की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे नगर पालिका परिषद महराजगंज में बिलों का भुगतान करते लिपिक विजय मिले। बताया कि पिछले तीन दिन से बकाया भुगतान किया जा रहा है। धनराशि शेष बचने पर सेरेंडर किया जाएगा। आबकारी, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, नगर पालिका परिषद महराजगंज, पंचायतीराज, जिला होम्योपैथिक ऐसे विभाग रहे जिन्होंने रविवार और सोमवार दोनों दिन बजट खर्च करने के लिए बकाया बिल प्रस्तुत कर भुगतान करने की सुविधा तो अपने कार्यालयों में उपलब्ध रखी, लेकिन संपूर्ण राशि नहीं खर्च सके और सेरेंंडर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से नए वित्तीय सत्र की शुरुआत होने जा रही है। सोमवार तक सरकारी विभागों में मिले पिछले बजट को खपाने की जद्दोजहद दिखी। रविवार व ईद के अवकाश के बाद भी कोषागार और बैंकों में कामकाज हुआ। वहीं जो सरकारी विभाग बजट खपाने में सबसे फिसड्डी रहे उसमें आबकारी और स्वास्थ्य विभाग शामिल है।
वहीं कृषि, उद्यान, अल्पसंख्यक कल्याण ऐसे रहे जिनका संपूर्ण बजट काफी पहले समाप्त हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग को 70,30,009,951 रुपये का बजट मिला था खर्च 70,10,883,518 रुपये खर्च हुए।

माध्यमिक शिक्षा को 17,88,619,593 का बजट मिला था 17,80 136,075 खर्च हुआ। आबकारी का 13 करोड़ के लगभग बजट वापस हुआ। डीपीआरओ दफ्तर से 80 लाख रुपये, जिला होम्योपैथिक से लगभग 2.5 करोड़ रुपये का बजट वापस हुआ। कुल 14 करोड़ से अधिक धनराशि का सेरेंंडर सोमवार को हुआ। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed