फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the first day, most of the shopping centers remained quiet, with the in-charges waiting for the farmers.

Maharajganj News: पहले दिन अधितर क्रय केंद्रों पर रहा सन्नाटा, किसानों के इंतजार में प्रभारी

Sun, 02 Nov 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
On the first day, most of the shopping centers remained quiet, with the in-charges waiting for the farmers.
महराजगंज। जिले में एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई। इसके लिए 126 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को पहले दिन अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम खराब होने के कारण किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। पहले दिन क्रय केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। केंद्र पर बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदारों ने गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन

राजकीय धान क्रय केंद्र बी पैक्स बसवार में दोपहर 2:20 बजे तक केंद्र पर एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। लक्ष्मीपुर भरगावा निवासी किसान पन्नेलाल खाद के लिए पासबुक बनवाने आए थे। उपस्थित चौकीदार सुदर्शन ने बताया कि कनक मिश्रा सचिव हैं जो तरकुलवा तिवारी केंद्र पर गए हैं। इस केंद्र की जिम्मेदारी सहायक सचिव हरिश्चंद्र यादव को मिली है, तो वह जरूरी काम से बैंक गए हैं।
विज्ञापन

धान का खरीद मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछली बार से इस बार 69 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। जिले में दो लाख 28 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर धान बेचने के लिए आनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। अब तक 6100 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्रों पर जो किसान अपना धान लेकर जाएंगे, उसकी सफाई करने के बाद तौला जाएगा। यदि केंद्र प्रभारी को लगेगा कि धान साफ है तो उसकी सफाई नहीं की जाएगी। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने क्रय केंद्रों की स्थापना की है। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराते ही उनका ऑनलाइन सत्यापन हो जाएगा। धान का क्रय होने के 72 घंटे के अंदर किसान के खाते में पैसा चला जाएगा। जो किसान अपना धान क्रय केंद्र पर बेचना चाहते हैं वे जल्द से जल्द अपना आनलाइन पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
69 रुपये प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
खाद्य विपणन विभाग के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सामान्य धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी तय की गई है। जिले में 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी।

-------------------
जिले में शनिवार से धान क्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन निचलौल मंडी समिति में धान की खरीद का शुभारंभ हुआ। निचलौल नगर क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड निवासी आशा द्विवेदी ने सर्वप्रथम अपना करीब 30 क्विंटल धान मंडी समिति पर तौल कराया। उपज का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा।
-विवेक कुमार सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed