फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Oldman Died in Qwrell

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट में धक्का देकर गिराने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 22 Feb 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Feb 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Oldman Died in Qwrell
फरेंदा (महराजगंज )। पिपरामौनी गांव में सोमवार रात में दो पक्षों में मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए बुजुर्ग धक्का लगने से गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी निवासी रामसुभग चौधरी (75) के घर के बगल में पट्टीदार टिकोरी के घर पर लगे हैंडपंप पर हाथ मुंह धोने चले गए, इसे लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।्र बुजुर्ग रामसुभग दोनों घरों के लोगों के विवाद में बीच बचाव के लिए पहुंचे। दूसरे पक्ष के दीपक व प्रदीप ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया। वह सामने सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग को घायल होने पर परिवार के लोग उनको उठा कर दरवाजे पर ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

------
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप, दीपक व टिकोरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल प्रसाद मिश्र, क्षेत्राधिकारी ,फरेंदा
-----------------
अपने ही बन रहे जान के दुश्मन
फरेंदा। पिपरामौनी में सोमवार रात मामूली विवाद में हुई मारपीट में बुजुर्ग की जान चली गई। बुजुर्ग रामसुभग अपना खून समझ कर दोनों पक्षों को समझाने के नियत से पहुंचे थे, लेकिन उनको नहीं पता था कि अपना ही पोता जान का दुश्मन बन बैठेगा। रामसुभग दो भाइयों में बड़े थे। रामसुभग के रामजीत, रामचंदर व विष्णु है। दूसरे भाई रामसुमेर के टिकोरी है। टिकोरी के दो बेटे दीपक व प्रदीप से राकेश का विवाद हो रहा था। दोनों में मारपीट होता देख रामसुभग समझाने के लिए पहुंच गए। उसी दौरान दीपक के धक्का देने से बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और उनकी जान चली गई जिसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के तमाम लोग इकठठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed