{"_id":"67ab9a92bfb315675a04d234","slug":"old-man-dies-during-treatment-in-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142433-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
Wed, 12 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
- प्रयागराज के छापाखाना जेल रोड का निवासी
नौतनवा। कस्बे के घंटाघर चौराहे पर सोमवार की शाम अचेत अवस्था में मिले प्रयागराज जनपद निवासी केवल किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने नौतनवा पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
प्रयागराज जनपद के छापाखाना जेल रोड थाना नैनी निवासी केवल किशोर (70) नौतनवा कस्बा के घंटाघर चौराहे के पास सोमवार शाम सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पड़े थे। पॉकेट में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई थी। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने इलाज के लिए पीएचसी नौतनवा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, कस्बे में मिले प्रयागराज जनपद निवासी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।