{"_id":"6a1b512a2f9043d96007b1bc","slug":"officers-should-prepare-action-plan-by-setting-goals-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178326-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्य तय कर कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्य तय कर कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आगामी एक वर्ष के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, वन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालयों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने के निर्देश दिए।ग्राम्य विकास एवं मनरेगा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मनरेगा से निर्मित परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा सभी सार्वजनिक परिसंपत्तियों को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए। सभी संबंधित खंड विकास अधिकारी एक माह के भीतर ग्राम पंचायतवार प्रस्तुतीकरण तैयार कर अवसंरचना विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों की स्थिति से अवगत कराएं।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया को जनपद का आदर्श गोसदन विकसित करने के निर्देश दिए।