फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officers do not keep an eye on unfit school vehicles

Maharajganj News: अनफिट स्कूल वाहनों पर अफसरों की नजर नहीं

Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Officers do not keep an eye on unfit school vehicles
महराजगंज। जिले में अनफिट स्कूल वाहनों पर अधिकारियों की नजर नहीं है। स्कूल संचालक अभिभावकों से मोटी रकम वसूलने के बाद थी बेहतर सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। इसमें परिवहन व्यवस्था प्रमुख है। स्कूलों के ज्यादातर वाहन अनफिट हैं। इन्हीं वाहनों से मासूमों को लाते और ले जाते हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभाग की नजर भी इस पर नहीं है। किराए पर बस रखने वाले स्कूल संचालक हादसा होने पर बस मालिक पर ठीकरा फोड़ देते हैं। एआरटीओ कार्यालय में 392 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें कुछ बसें हैं तो ज्यादातर मैजिक हैं। इनमें 30 वाहनों को अनफिट माना गया है। संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि संबंधित स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि फिटनेस जल्द करा लें। जांच के दौरान अनफिट वाहन चलते पाए जाने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा। साथ ही चालक और मालिक को नोटिस जारी कर जवाब तलब होगा। अगर कोई हादसा होगा तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

-----------

स्कूल बस के लिए मानक

स्कूल बस की प्रत्येक वर्ष फिटनेस जरूरी है
बीस साल बाद बस को कंडम घोषित कर दिया जाता है
बस निर्माण के बीस साल बाद न तो परमिट जारी होता है, न ही फिटनेस दिया जाता है
स्कूल बस की वैद्य आयु 20 वर्ष होती है
स्कूल बस या किसी भी बड़ी बस व ट्रक का परमिट पांच साल के लिए दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed