फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officer's alleged wife alleges harassment

Maharajganj News: जिले एक अधिकारी की कथित पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 09 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Officer's alleged wife alleges harassment
महराजगंज। जिले के एक अधिकारी की कथित पत्नी ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी व एसपी को पत्र भेजकर उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी है। बीते छह सितंबर को घर से मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि आठ दिसंबर 2022 को शादी हुई थी। शादी के एक माह बाद से मेरे बेटे को शराब पीकर मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार, अधिकारी की पहली पत्नी की मौत हो गई है। उससे दो बेटियां हैं। पीड़िता के भी पहले पति की मौत हो चुकी है। उससे एक बेटा भी है। उत्पीड़न होने के बाद मायके चली गई। सोचा की मामला सुधर जाएगा, लेकिन मामला सुधरने के बजाय बिगड़ने लगा। वाट्सएप पर अभद्र संदेश भेजकर परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि अधिकारी ने मच्छर रोधी लिक्वीड पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने पत्र में लिखा है कि वह तनाव में है। अधिकारी होने का धौंस दिखाकर मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। पत्र के जरिए उच्चाधिकारियों से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed