फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Obstacles in the construction of RRC Centre, police and revenue team arrived

Maharajganj News: आरआरसी सेंटर के निर्माण में बाधा, पहुंची पुलिस व राजस्व टीम

Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Obstacles in the construction of RRC Centre, police and revenue team arrived
परतावल। क्षेत्र के अहिरौली गांव में आरआरसी सेंटर के लिए चिह्नित भूमि को कब्जा मुक्त कराने में गांव के ही एक व्यक्ति के विरोध की आशंका पर राजस्व टीम बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंची। टीम में महिला एसआई व आरक्षी भी शामिल रहीं। टीम ने शांति माहौल में आरआरसी सेंटर की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर लौट गई। किसी ने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

जिम्मेदार गांव के ही एक व्यक्ति पर विरोध करने की आशंका जता रहे थे। आरोप है कि वह अक्सर विकास कार्य में विरोध करता रहता है। डेढ़ साल पहले रात में नग्न होकर एक प्रकरण में विरोध किया था। ग्रामीण व परिजन बड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में किए थे। वहीं वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल होने लगा। ग्राम प्रधान को यह आशंका थी कि वह व्यक्ति विरोध कर सकता है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक अनिल मिश्र ने बताया कि गांव की एक सरकारी भूमि पर एक महिला कब्जा कर खेती कर रही थी। उसी जमीन को आरआरसी सेंटर के लिए चिन्हित किया गया था। उक्त भूमि को बृहस्पतिवार को राजस्व टीम के साथ पुलिस बल ने कब्जा मुक्त कराया। कब्जा करने वाली महिला भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed