फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nurses' protest continues for the fourth day

Maharajganj News: नर्सों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nurses' protest continues for the fourth day
प्रदर्शन करतीं नर्सें।
सोनौली। भैरहवा मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ ने नेपाल सरकार की ओर से निर्धारित वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। नर्सिंग स्टाफ ने वेतन, भत्ते, संविदा नियुक्ति और अनुभव प्रमाण पत्र सहित कई मांगें रखी हैं। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। रूपनदेही के भैरहवा स्थित यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (भैरहवा मेडिकल कॉलेज) की नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार को परिसर में तख्तियां लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि उन्हें नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित वेतन सुविधाएं, ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त भत्तों की मांग की। साथ ही केवल अनुबंध रोजगार समझौतों के माध्यम से नियुक्ति, वेतन के आधार पर नियुक्ति नहीं करने, अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान करने और नर्सिंग और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का पारिश्रमिक केवल बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से देने की मांग की। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि विरोध के बावजूद, आपातकालीन, डायलिसिस सेवा, आईसीयू, सीसीयू जैसे वार्डों में सेवाएं बंद नहीं की गई हैं। शिकायत की कि अस्पताल ने उन्हें अकुशल श्रमिकों से भी कम भुगतान किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते वर्ष निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को पत्र लिखकर नर्सिंग और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों के समान वेतन और भत्ते देने का अनुरोध किया था। जब अस्पतालों ने इसकी अनदेखी की तो उन्होंने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी। यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज भैरहवा के सूचना अधिकारी सुशील गुरुंग ने बताया कि केंद्रीय नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से चरणबद्ध हड़ताल की घोषणा और रविवार से काम बंद करने से मरीजों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed