{"_id":"57cb1f024f1c1b211d2cafb6","slug":"nurses-on-strike-patient-suffers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स धरने पर रहीं, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स धरने पर रहीं, मरीज रहे परेशान
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त जिला अस्पताल पर नर्सों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। संयुक्त जिला अस्पताल पर धरने के दौरान नर्सों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। उधर, नर्सों के आंदोलन के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संगठन के मंत्री लालजी त्रिपाठी ने केंद्र सरकार वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग में नर्सेज संवर्ग के ग्रेड पे एवं भत्तों आदि में किसी भी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जिसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में वेतन आयोग में की गई संस्तुतियों के आधार पर नर्सों का भत्ता दो गुना करने, प्रदेश में कार्यरत नर्सों को केंद्र के समान वेतन व भत्ते देने, उप नर्सिंग अधीक्षक डीएनएस पद समाप्त करने आदि की मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने सरकार से नर्सों की आउटर्सोसिंग, ठेका एवं संविदा पर भर्ती प्रक्रिया रोकनेे, जोखिम भत्ता देने की मांग की।