फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Number of students is not increasing in government schools

Maharajganj News: सरकारी स्कूलों में नहीं बढ़ पा रही छात्रों की संख्या

Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Number of students is not increasing in government schools
परतावल। शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश के बाद भी सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नहीं बढ़ पा रही है। जहां संख्या बढ़ भी गई है, वहां उपस्थिति लगातार व्यवस्थित नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को पड़ताल में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम मिली। निर्देश के अनुसार कक्षा में बच्चों की उपस्थिति 90 फीसदी से कम नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद भी छात्रों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यामदेउरवा, समय 10:10 बजे, कक्षा 6 में पंजीकृत 32 छात्रों के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थित रहे। कक्षा सात में 24 के सापेक्ष 15 छात्र व कक्षा आठ में 45 के सापेक्ष 26 छात्रों की उपस्थिति रही। मध्याह्न भोजन में तहरी बनाया जा रहा था। अधिकतर छात्र स्वेटर नहीं पहने थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय रंजन ने बताया कि पहले की अपेक्षा छात्रों की संख्या बढ़ी है। छात्रों की उपस्थिति को लेकर लगातार अभिभावकों से संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय करनौती, समय 10:58 बजे कक्षा एक में पंजीकृत 11 छात्रों के सापेक्ष आठ छात्र उपस्थित रहे। कक्षा दो में सात के सापेक्ष छह छात्र व कक्षा तीन में 17 के सापेक्ष 11 व कक्षा चार में 19 के सापेक्ष 13 तथा पांच में आठ के सापेक्ष आठ छात्रों की उपस्थिति रही। मध्याह्न भोजन में तहरी बनाया जा रहा था। बच्चों को बैठने के लिए डेस्क व बेंच की व्यवस्था है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक तीन सहायक अध्यापक तथा एक शिक्षा मित्र की तैनाती है। जबकि महज 62 छात्र ही पंजीकृत हैं। छात्रों की उपस्थिति भी बेहद कम है। प्रधानाध्यापक शिवकुमार पांडेय ने बताया कि छात्रों की बेहतर सुविधा के लिए स्मार्ट क्लास बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्पोजिट विद्यालय रामपुर चकिया, समय 10:25 बजे प्राईमरी में 94 छात्रों के सापेक्ष 61 छात्र उपस्थित थे। कमरे से बाहर धूप में चटाई पर बैठकर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सहायक अध्यापक संतोष कुमार राय व एकता श्रीवास्तव उन्हें पढ़ा रही थीं। प्राइमरी के सभी छात्र एक साथ बैठे थे। जूनियर में कक्षा छह में पंजीकृत 29 छात्रों के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थित रहे। कक्षा सात में 45 के सापेक्ष 22 छात्र व कक्षा आठ में 29 के सापेक्ष 10 छात्रों की उपस्थिति रही। मध्याह्न भोजन में तहरी बनाया जा रहा था। प्राइमरी स्कूल का शौचालय दो माह से ध्वस्त है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। प्रधानाध्यापिका जनता शर्मा ने बताया कि छात्रों की उपस्थिति को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर भलुहीं, समय 11:40 बजे कक्षा एक में पंजीकृत 5 छात्रों में 5 छात्र उपस्थित रहे। कक्षा दो में 10 के सापेक्ष 7 छात्र व कक्षा तीन में 9 के सापेक्ष 7 व कक्षा चार में 13 के सापेक्ष 9 तथा कक्षा 5 में 7 में 7 छात्रों की उपस्थिति रही। मध्यान्ह भोजन में तहरी बनाया जा रहा था। छात्रों को बैठने के लिए चटाई की व्यवस्था थी। कमरे में जंगला नहीं लगाया गया है। दरवाजा भी टूटा हुआ है। विद्यालय के पीछे चहारदीवारी की सफाई नहीं हुई है। प्रधानाध्यापिका कुसुमलता पांडेय ने बताया कि छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर लगातार अभिभावकों से संपर्क किया जाता है। 44 छात्र ही पंजीकृत हैं।

छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश है। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed