{"_id":"6526f7aa2d3af211af09e166","slug":"number-of-children-suffering-from-vomiting-fever-and-diarrhea-increased-in-opd-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7493-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उल्टी, बुखार, दस्त पीड़ित बच्चों की ओपीडी में संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उल्टी, बुखार, दस्त पीड़ित बच्चों की ओपीडी में संख्या बढ़ी
विज्ञापन
उल्टी, बुखार, दस्त पीड़ित बच्चों की ओपीडी में संख्या बढ़ी
बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रत्येक दिन बीमारी से पीड़ित 150 से 200 बच्चे आ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में इनकी संख्या 150 से 200 हो गई है। ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टर भर्ती करते हैं, अन्यथा दवा देकर घर भेज दे रहे हैं। दस्त, उल्टी और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में ही नहीं बड़ों की भी संख्या में इन दिनों काफी इजाफा हो रहा है।
पिछले एक सप्ताह से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बच्चों के वार्ड में भर्ती अधिकतर बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। दो साल की निशि को बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त की शिकायत है। ओपीडी में जांच कराने के बाद परिजन घर ले गए। ओपीडी में करमहा के जितेंद्र बच्ची को साथ लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि दो दिन से बुखार आ रहा है। ठीक नहीं हुआ तो अस्पताल लेकर आया हूं। डॉक्टर ने जांच कर दवा दी है। इसी तरह से अन्य अभिभावक बच्चों का इलाज कराने आए थे। भीड़ के कारण इलाज कराने में थोड़ी असुविधा हुई।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में वायरस संक्रमण तेज हो जाता है। जिन बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वह बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इन दिनों बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित अधिक संख्या में बच्चे आ रहे हैं। बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में सभी चिकित्सक ओपीडी में बैठ रहे हैं। पर्याप्त दवाएं हैं। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। मौसमी की बीमारी की चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं। सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये बरतें सावधानी
- ठंडी चीजें न खाएं
- ताजा व सुपाच्य भोजन करें
- बाहर व खुले में बिकने वाले सामानों का सेवन न करें
- मौसमी फल व सब्जी का सेवन करें
- सुबह टहलें, योगा करें
- नवजातों को मां अपना दूध पिलाएं
- साफ-सफाई पर ध्यान दें
- फ्रीज का पानी न पीएं
- पानी उबाल कर पीएं
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --