फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now women workers will be on every booth

अब हर बूथ पर होंगी महिला कर्मी

Sun, 05 Nov 2017 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 05 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now women workers will be on every booth
अब हर बूथ पर होंगी महिला कर्मी - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज निकाय चुनाव में मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर अब हर हाल में एक महिला कर्मी की तैनाती की जाएगी। इस बार आयोग ने इस मसले पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए महिला को ही मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में तैनात करने का निर्देश दिया है। पीठासीन अधिकारी के अलावा बूथ पर मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की तैनाती होगी। ड्यूटी के लिए प्रथम चरण के रेंडमाइजेशन का काम कर लिया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट में एनआईसी कक्ष में डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों का रेंडमाइजेशन हुआ। इस दौरान पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की ड्यूटी का रेंडमाइजेशन हुआ। पहले चरण के रेंडमाइजेशन में 748 कर्मियों की ड्यूटी का निर्धारण किया गया। जिले में सात नगर निकायों में अध्यक्ष व वार्ड सभासदों के चुनाव के लिए कुल 141 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रथम चरण के रेंडमाइजेशन में पीठासीन अधिकारी के लिए 1229 में 187 का चयन हुआ। वहीं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए 1842 में से 187, मतदान अधिकारी द्वितीय के लिए 1700 में से 187 और मतदान अधिकारी तृतीय के लिए 1358 में से 187 कर्मियों का ड्यूटी के लिए चयन हुआ।

विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के लिए निर्धारित संख्या से ज्यादा कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। ताकि विशेष परिसि्थतियों में रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जा सके। डीएम के अनुसार इस बार आयोग के निर्देश के क्रम में मतदान अधिकारी द्वितीय महिला ही रहेंगी। इस बार निर्वाचन ड्यूटी में स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, विपणन विभाग के कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। उधर, एनआईसी में रेंडमाइजेशन के दौरान सीडीओ रामसिंहन प्रेम, एडीएम आरपी कश्यप, डीएसटीओ दीपक पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजातु शत्रु शाही, डीडीओ राधेश्याम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed