फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now, not 37, dependents of 200 employees will get financial help.

Maharajganj News: 37 नहीं अब 200 कर्मियों के आश्रित पाएंगे आर्थिक मदद

Sat, 02 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now, not 37, dependents of 200 employees will get financial help.
परिवहन निगम ने की आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों के लिए प्रावधान
विज्ञापन

अबतक परिवहन निगम के मूल कर्मी थे पात्र
महराजगंज। परिवहन निगम ने अपने कर्मियों की दुर्घटना पर आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है। साथ ही अब सिर्फ निगम के मूल कर्मी ही नहीं, बल्कि संविदा चालक व परिचालक व आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी इसके पात्र होंगे। इस बदलाव से 37 की जगह अब महराजगंज डिपो में 200 से अधिक कर्मचारी पात्र हो गऐ हैं।
महराजगंज डिपो में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में नए वित्तीय सत्र में यह फैसला लिया गया है। इसका आदेश पत्र महराजगंज एआरएम कार्यालय को मिला है। इसके मुताबिक अब डिपो में किसी भी कर्मचारी की किन्हीं भी कारणों से मृत्यु होती है तो उसके आश्रितों को अंतिम संस्कार सहायता पांच हजार की जगह 20 हजार रुपये प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम डिपो में तकरीबन 200 से अधिक कर्मचारी तैनात है। जिनके परिवारजनों का डाटा विभाग फीड कराने में जुटा है। वर्कशॉप सीनियर फोरमैन नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दुःख में कर्मियों के परिवारों को त्वरित आर्थिक मदद देना है, ताकि अंतिम संस्कार से संबंधित आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सहायता राशि कर्मचारी के आश्रितों को औपचारिकता पूरी करने के बाद तत्काल उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

वर्जन
पहले यह सहायता राशि कम थी और मूल कर्मी ही इसके पात्र थे, लेकिन अब संविदा, आउटसोर्सिंग को भी इस दायरे में न सिर्फ शामिल कर लिया गया है। साथ ही राशि 20 हजार कर दी गई है। राज्य प्रबंधक का पत्र प्राप्त होने के बाद सभी कर्मियों का डेटा विभागीय आपरेटर फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed