फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now if the doctor does not reach the hospital on time, action will be taken

Maharajganj News: अब डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे अस्पताल तो होगी कार्रवाई

Wed, 29 Nov 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Now if the doctor does not reach the hospital on time, action will be taken
महराजगंज। डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनको अस्पताल पहुंचकर जूम मीटिंग में प्रत्येक दिन 10:30 बजे जुड़ना है। स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था से डॉक्टरों की लेट लतीफी पर पाबंदी लगेगी। अगर समय से नहीं जुड़ सके तो इसका कारण भी डॉक्टर को बताना पड़ेगा। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर को इसमें जुड़ना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में करीब 68 डॉक्टर तैनात हैं। इन सभी लोगों को ऑनलाइन जुड़ना पड़ेगा। अस्पताल पहुंचने के बाद इन लोगों को ऑनलाइन होकर बताना पड़ेगा की वह अस्पताल में उपस्थित हैं। अक्सर ऐसी शिकायतें आतीं थीं की डॉक्टर समय से अस्पताल में नहीं रहते हैं। इसे देखते हुए विभाग की ओर से यह व्यवस्था बनाई गई है। बीते दिनों पनियरा क्षेत्र में पीएचसी पर डॉक्टर देर से पहुंचे थे तो किन्नर से हंगामा किया था। बाद में लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ था। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की समय से ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था बनी है। अब इन डॉक्टरों की हाजिरी उनके जूम मिटिंग के माध्यम से जांची जाएगी। डॉक्टरों को वीडियो कॉल करके हर सुबह 10.30 बजे उनके ड्यूटी पर पहुंचे होने की पुष्टि की जाएगी। इसके लिए वहां तैनात फार्मासिस्ट और अस्पताल पर आए मरीजों से बात करके यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डॉक्टर समय से ओपीडी में पहुंच गए हैं या नहीं।
विज्ञापन

सभी डॉक्टरों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की सही जानकारी के लिए उन्हें रोजाना जूम मिटिंग से जोड़ा जाएगा। अस्पताल पर आए मरीजों से बात करके जांच की जाएगी। मैं स्वयं वीडियो कॉल करूंगी। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। अब सभी डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से समय से पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed