फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now free pass will be available from 7 am to 5 pm

Maharajganj News: अब सुबह सात से शाम पांच बजे तक बनेगा फ्री पास

Sat, 15 Jun 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Now free pass will be available from 7 am to 5 pm
भैरहवा भंसार कार्यालय। 
सोनौली। भैरहवा जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब भारतीय पर्यटक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक फ्री पास बनवा सकेंगे। पहले यह सुविधा सुबह आठ से पांच बजे तक थी। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे भैरहवा भंसार विभाग ने भारतीय पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और मरीजों की समस्या को देखते हुए राहत दी है।
विज्ञापन


सोनौली सीमा से रोजाना सैकड़ों की संख्या में भारतीय भैरहवा मेडिकल कॉलेज, आंख हॉस्पिटल, रोजगार और घूमने के लिए सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा, बुटवल लुंबिनी की यात्रा करते हैं। सुबह आठ बजे से फ्री पास बनने के कारण ज्यादा भीड़ हो जाती थी। इससे भारतीयों को घंटों खड़ा रहना पड़ता था, जिससे काम में विलंब होता था। शुक्रवार से नई नीति के कारण भारतीय पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि इससे रूपनदेही जिले का पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। पर्यटकों को एक घंटे पहले नेपाल आने की सहूलियत मिलेगी। सोनौली के व्यापारी नेता सुबाष जायसवाल ने बताया हम लोगों की बहुत दिनों से यह मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सुबह आठ से शाम पांच बजे तक फ्री पास बनवाने की सुविधा थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई। अब भारतीय पर्यटक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक फ्री पास बनवा सकेंगे जो रात 10 बजे तक वैद्य रहेगा।
-नागेंद्र चौधरी, सूचना प्रवक्ता, भैरहवा भंसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed