फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notices were issued to six people, including the head, and female mates and employment officers were stopped from working.

Maharajganj News: प्रधान समेत छह को नोटिस, महिला मेट व रोजगार सेवक कार्य से रोके गए

Thu, 11 Dec 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Notices were issued to six people, including the head, and female mates and employment officers were stopped from working.
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोहास में मनरेगा के तहत कराए गए मिट्टी भराई कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। तीन अलग-अलग स्थलों पर किए गए कार्यों के लिए एक ही फोटो पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर कार्य की वास्तविकता संदिग्ध पाई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। जिम्मेदारों की भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सोहास में मनरेगा योजना के तहत तीन स्थानों पर मिट्टी भराई का कार्य जारी था। नियमानुसार पोर्टल पर हर कार्य स्थल की अलग-अलग जियो-टैग फोटो अपलोड की जानी चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कार्य का सत्यापन आसानी से हो सके। लेकिन संबंधित कार्मिकों ने सभी तीनों स्थलों के लिए एक ही फोटो पोर्टल पर अपलोड कर दी। इस अनियमितता के सामने आने पर अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पनियरा राहुल सागर ने ग्राम पंचायत सचिव और कार्य से जुड़े कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। मामले की संवेदनशीलता और संभावित वित्तीय अनियमितता को देखते हुए डीसी मनरेगा गौरवेंद्र कुमार सिंह ने पुनः जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान सरोज सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी परमेश्वर दूबे, रोजगार सेवक राजेश जायसवाल, तकनीकी सहायक राजेंद्र सिंह, तथा महिला मेट रिंकू सिंह और सरिता यादव को नोटिस जारी किया है। सभी को एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed