फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to three fertilizer shops

Maharajganj News: खाद की तीन दुकानों को नोटिस

Thu, 31 Jul 2025 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Notice to three fertilizer shops
महराजगंज। राज्य के सीमा क्षेत्र के जनपदों में उर्वरक परिचालन, तस्करी और गुणवत्ता की जांच बृहस्पतिवार को केंद्रीय निदेशक उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण डाॅ. के. नागराजू ने उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल और जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ की। उन्होंने फरेंदा, बृजमनगंज, धानी में तीन उर्वरक ट्रेडर्स की जांच की।
विज्ञापन

केंद्रीय जांच टीम को तीनों स्थानों पर एफसीओ 1985 के तहत रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिला। टीम ने जांच के लिए उर्वरक का नमूना संग्रहित किया जिसकी जांच केंद्रीय प्रयोगशाला में की जाएगी। निदेशक डॉ. के. नागराजू ने तीनों प्रतिष्ठानों को एफसीओ अपडेट न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक को दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक उर्वरक की दुकान धानी, दूसरी बंगला चौराहा व तीसरी दुकान सिधवारी फरेंदा में संचालित है जिन्हें निदेशक के निर्देश क्रम में नोटिस दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed