फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to teacher for dancing on DJ in composite school

Maharajganj News: कंपोजिट विद्यालय में डीजे पर डांस करने के मामले में शिक्षक को नोटिस

Fri, 07 Nov 2025 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Notice to teacher for dancing on DJ in composite school
बच्चों ने रसोइया से चाबी लेकर मनाई था जन्मदिन पार्टी
विज्ञापन


निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव चरभरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय का एक मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो दो नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इतना ही नहीं मामले में ग्रामीण की ओर से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि गांव के कुछ बच्चों ने रसोइया से चाबी लेकर विद्यालय के अंदर डीजे लगाकर जन्मदिन पार्टी मनाई थी। मामले में विभाग की ओर से जिम्मेदार शिक्षक को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।

कंपोजिट विद्यालय के वायरल वीडियो के मामले में कुछ भी न बोलने से जिम्मेदार भी बच रहे हैं। फोन करने पर कई जिम्मेदारों का फोन रिसीव नहीं हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बताया कि निचलौल क्षेत्र के गांव चरभरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच-पड़ताल कराकर शिक्षक से आख्या मांगी गई थी। बृहस्पतिवार को विद्यालय में तैनात शिक्षक की ओर से प्रस्तुत आख्या के मुताबिक विद्यालय में तैनात शिक्षक वहां पर निवास करने के साथ ही बच्चों को पढ़ाते हैं। शिक्षक का आचरण काफी अच्छा है। जिस दिन शिक्षक छुट्टी पर विद्यालय से घर चले गए थे। उसी दिन गांव के कुछ बच्चे विद्यालय के रसोइया से चाबी लेकर विद्यालय में डीजे बजाकर जन्मदिन पार्टी मनाया था।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल में अश्लील गाना चलाने का मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल विद्यालय में तैनात जिम्मेदार शिक्षक को कार्यालय की ओर से नोटिस जारी की गई है। नोटिस में उक्त शिक्षक को चेतावनी दी गई है कि आने वाले दिनों में इस तरह के हरकत होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स राजन कुमार निवासी चरभरिया ने विभागीय जिम्मेदारों पर विद्यालय में तैनात शिक्षक की हरकत पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed