फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to Executive Officer, sought clarification from XEN

Maharajganj News: अधिशासी अधिकारी को नोटिस, एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Mar 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Notice to Executive Officer, sought clarification from XEN
महराजगंज। नगर पंचायत चौक व परतावल कार्यालय के भुगतान में विलंब करना अधिशासी अधिकारी को भारी पड़ गया। उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिया। इसके साथ ही उन्होंने तीन निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ के अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने को कहा। खैराघाट-झुलनीपुर-पतलहवा मार्ग के निर्माण में अनुमति में विलंब पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय से भी स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन



वह सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्देशित किया कि जिले मेें बनाए जा रहे 21 उपकेंद्रों को 15 अप्रैल तक पूरा कर उसे हैंडओवर कर दिया जाए। एकीकृत ग्रामीण विकास योजना में दूसरी किस्त के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठूठीबारी के लिए मनरेगा से संपर्क मार्ग बनवाने का निर्देश दिया। सदर के चौपरिया में बहुउद्देशीय सीड स्टोर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।--------------------------------------------
विज्ञापन

विलंब पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त
जिलाधिकारी ने खड़खोड़ी सामुदायिक भवन के निर्माण में विलंब पर संबंधित ठेकेदार का टेंडर और हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त के लिए कहा।
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता के विरुद्ध करें कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि वनटांगिया विद्यालयों में जिनका कार्य मानक के अनुरूप न हो, उनके अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed