{"_id":"681277d14e705f4d98010bf7","slug":"notice-issued-to-three-madrassas-operating-without-registration-maharajganj-news-c-206-1-go11002-148083-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना पंजीकरण संचालित तीन मदरसों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना पंजीकरण संचालित तीन मदरसों को नोटिस
Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के मदरसों में लंबी गड़बड़ी के संकेत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिले हैं। यहां सिर्फ बिना पंजीकरण के मदरसे ही नहीं चल रहे बल्कि जो विभागीय अभिलेख में पंजीकृत हैं। वह धरातल पर नहीं बल्कि कागजों में संचालित हो रहे हैं। बड़ी गड़बड़ी को देखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी है। जनपद में 291 मदरसे ऐसे हैं जो अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अभिलेखों में पंजीकृत हैं।
डीएम के निर्देश क्रम में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंजीकृत मदरसों के दर्ज पते पर पहुंचे तो पंजीकृत पते पर कोई मदरसा संचालित नहीं पाया गया। आसपास के लोग भी उक्त मदरसों के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दे सके। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि 291 मदरसों में पांच सिर्फ कागज में हैं धरातल पर इनका अस्तित्व ही नहीं है।
विभाग ने बड़े पैमाने पर मिली ऐसी गड़बड़ी पर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी है। इसके अलावा मदरसा भागाटार ज्याउल उलूम, मदरसा अरबिया सुन्नत तेलुगु इस्लाम मदनपुर, जामिया उम्मे खदीजा कादरिया, बेलवा गड़ौरा में बिना पंजीकरण संचालित मिले। इन तीनों मदरसा संचालकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।